फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी से जुड़ी हर परियोजना होगी ऑनलाइन

Tue, 11 Feb 2014 05:16 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण में आम जनता से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने की परियोजना का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। तीनों ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।
विज्ञापन


ये कंपनियां तकनीकी बिड में पास हुईं या नहीं, इसके लिए प्राधिकरण एक-दो दिन नतीजे घोषित करेगा। उसके बाद वित्तीय बिड निकाली जाएगी, जिसमें से किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। चयनित कंपनी ही सेवाओं को ऑनलाइन करने का सॉफ्टवेयर विकसित करके देगी। सॉफ्टवेयर बनने के बाद नोएडा प्राधिकरण में ट्रांसफर मेमोरंडम, नक्शा पास कराने, एनओसी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

औद्योगिक भूखंड के लिए उद्यमियों का साक्षात्कार
औद्योगिक भूखंड योजना के तहत 30 उद्यमियों का साक्षात्कार हुआ। इंदिरा गांधी कला केंद्र में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार शुरू हुआ और दोपहर करीब दो बजे तक चला। साक्षात्कार 11, 13 व 14 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद चयनित कंपनियों के नाम घोषित किए जाएंगे। कुल 120 आवेदकों का साक्षात्कार होना है। इसके जरिये दो से चार हजार वर्ग मीटर एरिया तक के 35 भूखंडों का आवंटन होना है।
विज्ञापन


यमुना पुल की तकनीकी बिड अब 17 को
ओखला के समानांतर यमुना पर प्रस्तावित पुल का निर्माण करने के लिए सोमवार को तकनीकी बिड खुलनी थी, मगर सिर्फ दो ही कंपनियों ने इसके लिए आवेदन किया, जबकि नियमानुसार कम से कम तीन आवेदन होने पर ही तकनीकी बिड खोली जा सकती है। इस कारण इसकी तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। अब 17 फरवरी को बिड खोलने की योजना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें