नोएडा।
उद्यमियों को भविष्य निधि विभाग में काम करने में आ परेशानियों को देखते
हुए नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन ने बुधवार को आयुक्त के साथ बैठक की।
इस दौरान एनईए ने कई समस्याओं को उठाया।
भविष्य निधि आयुक्त मनोज कुमार ने
श्रमिकों के लिए कई योजनाओं को लेकर उद्यमी को जागरूक किया। बैठक में एनईए
के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि भविष्य निधि विभाग के ऑनलाइन सिस्टम
खराब होने से परेशानी आती है।
विभाग ऑनलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करे।
आयुक्त ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। पुराने
कर्मचारियों की उम्र को लेकर आ रही दिक्कतों पर विचार चल रहा है। जल्द ही
इस संबंध में कुछ किया जाएगा।