फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लेने नहीं यहां की सड़कों पर जान बचाने के लिए खुद उतरे यमराज

Mon, 16 Jan 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
सड़क पर उतरे यमराज - फोटो : अमर उजाला
आपने हमेशा यही सुना होगा क‌ि यमराज मौत के देवता हैं और लोगों को अपने साथ लेकर जाते हैं लेक‌िन एक जगह ऐसी थी जहां की सड़कों पर यमराज लोगों की जान बचाने के ‌ल‌िए उतरे।
विज्ञापन

2 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के डीजीपी के आदेश के बाद गुरुग्राम की 80 फीसदी पुलिस उतरी सड़क पर। शराब पीकर वाहन चलाने वाले और अवैध हथियार लेकर घूमने वालों की रही सामत। तीनों जोन में तीस से अधिक नाके 1000 से अधिक पुलिस सड़क पर दिखी।
विज्ञापन

3 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई थी साइबर सिटी सिटी की सड़कें। इस दौरान यमराज बन कर सांकेतिक व्यक्ति खड़ा हुआ था। जो इस बात का संदेश दे रहा था कि यदि ट्रैफिक नियम में लापरवाही की तो सीधे उनके पास पहुंच जाओगे।  पेश है अमर उजाला संवाददाता मयंक तिवारी और फोटोजर्नलिस्ट दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

4 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
समय: रात 10:30 बजे  
स्थान:कापसहेड़ा बार्डर
दिल्ली-बार्डर पर वाहन सरपट निकल रहे हैं। यहां पर दोनों ओर किसी तरह का नाका नहीं है। आगे निकल कर टीम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर पहुंचती है। जहां पर एंबियंश मॉल के सामने पुलिस चौकी पर ताला मिला।

समय: रात 11 बजे
स्थान: आया नगर दिल्ली-बार्डर 
यहां पर दिल्ली की ओर निकलने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। अमर उजाला की टीम को देखते हुए नाके पर खड़े जवान गंभीर मुद्रा में आ गये। यहां से गुजरने वाले वाहनों की भीतर की लाइट जलवा कर आदमी को देखने का प्रायस भी किया जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
समय:रात 11:30 बजे
स्थान सहारा मॉल के सामने
नाके पर चंडीगढ़ नंबर की एक कार रुकी हुई है। जिसमें बैठे लोगों की जांच की जा रही है। यहां पर तैनात टीम के पास शराब पीकर वाहन चलाने वाली जांच के लिए एल्कोमीटर मशीन उपलब्ध है। नाके पर उस समय तक 11 लोगों का शराब पीकर वाहन चलाने वालों का चालान किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
समय: रात 12 बजे
स्थान: इफको चौक की सर्विस रोड 
यहां से एम जी रोड की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। यहां पर ट्रैफिक पुलिस के साथ आरएसओ व एक यमराज भी खड़े थे। जो आने-जाने वालों को ट्रैफिक नियम का पालन करने का संदेश दे रहे थे। यहां पर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच देखी गई।
विज्ञापन

7 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
समय: रात 12:30 बजे
स्थान: सुखराली सामुदायिक  केन्द्र 
इफको चौक से सुखराली की ओर मुड़ते ही सामुदाकि केन्द्र से पहले पुलिस नाका लगा हुआ था। यहां पर पुलिस अधिकारी खुद खड़े नजर आ रहे थे। अधिकारियों की मौजूदगी के नाते लोग मूंगफली खाते व हाथ सेकते नजर आ रहे थे। 

समय : एक बजे 
स्थान: अतुल कटारिया चौक
यहां पर क्राइम टू की टीम लगी हुई थी। सिग्रेचर टावर की ओर जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। कारण अमर उजाला की टीम पहुंचने से कुछ समय पहले ही एसीपी क्राइम संजीव बल्हारा वहां पर पहुंचे थे। जो अपने मरतहतों को दिशा-निर्देश देते दिखे।
विज्ञापन

8 of 8
traffic - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद नाइट डोमेनेशन शुरू किया गया। इसमें रात होने वाली धर पकड़ के बेहतर परिणाम आ रहे हैं। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।-संदीप खिरवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें