फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अग्निशमन नीति से एक हजार होटलों को नहीं मिलेगी एनओसी

Tue, 16 Jul 2019 07:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की अग्निशमन की नई नीति के तहत करीब एक हजार गेस्ट हाउसों व होटलों पर तलवार लटक गई है। नए प्रावधानों के अनुसार इनको अग्निशमन का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलना मुश्किल है। 

विज्ञापन


इसमें खासतौर से ऐसे होटल आ रहे हैं, जिन्होंने भूतल समेत तीन मंजिल से ऊपर निर्माण करा रखा है। इस मामले में होटल संचालक दिल्ली सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में बुधवार को होटल संचालकों की मंत्री सत्येंद्र जैन व इमरान हुसैन के साथ बैठक होनी है। इसमें बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश होगी।

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने सोमवार को नए अग्निसुरक्षा उपाय अधिसूचित किए। यह अधिसूचना करोल बाग के एक होटल में आग लगने के बाद जारी की गई है। इसमें भवन उपनियम में छत एवं भूतल में रसोई घरों पर प्रतिबंध तथा कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर लगाना शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंत्री सत्येंद्र जैन ने उस वक्त कहा था कि गेस्ट हाउस के लिए उन भवनों को फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी नहीं किया जाएगा, जिनमें चार से अधिक मंजिल हैं। अधिकारी बताते हैं नए प्रावधानों के तहत करीब हजार होटलों को एनओसी न मिलना तय है।

विज्ञापन

कैलाश गहलोत को पर्यावरण और वन विभाग का जिम्मा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट में मामूली बदलाव किया है। इमरान हुसैन से पर्यावरण व वन विभाग लेकर कैलाश गहलोत को दे दिया गया है। 

इमरान हुसैन के पास अब खाद्य व आपूर्ति विभाग और चुनाव विभाग बचा हुआ है। अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ कैलाश गहलोत के पास परिवहन, कानून, प्रशासनिक सुधार, आईटी व राजस्व विभाग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें