फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनावनी कांड के एक आरोपी ने किया सरेंडर

Fri, 23 May 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कनावनी में राहुल कसाना की मौत के मामले में एक आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को चकमा देने के लिए सरेंडर करने का दिन बृहस्पतिवार का तय किया था, लेकिन वह बुधवार को ही अदालत में पेश हो गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कनावनी कांड में अब तक पांच लोग जेल जा चुके हैं। जिसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अब इस प्रकरण में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष रह गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस को बाकी आरोपियों के भी अदालत में सरेंडर करने की आस है। क्योंकि पुलिस कुर्की करने की कार्रवाई धारा-83 का आदेश अदालत से लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनावनी कांड के आरोपी मनीष पुत्र मुकेश ने अदालत में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी के प्रयास शुरू किए लेकिन पुलिस को पता चला कि वह बृहस्पतिवार की सुबह अदालत में पेश होने के लिए आएगा।

लेकिन वह बुधवार को ही अदालत में हाजिर हो गया। मनीष की कनावनी गांव में परचून की दुकान है और साथ ही साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है।

कनावनी गांव में डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी में उसने कई लोगों को प्लॉट बेचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें