फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पॉश इलाके में गोलीबारी, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में आठ व्यक्ति घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रेटर कैलाश पार्ट एक  में शुक्रवार दोपहर में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के मुताबिक विवाद की शुरुआत ग्रेटर कैलाश में एक प्राइवेट बैंक के एटीएम के पास कुछ लोगों के बीच विवाद से शुरु हुआ। कुछ देर में ही वहां गोली चलने लगी।

माना जा रहा है कि विवाद की वजह पार्किंग है। कुछ लोग एटीएम के सामने गाड़ी पार्क करना चाहते थे जिसका गार्ड ने विरोध किया जिसके बाद मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

इलाके में फैली सनसनी

माना जा रहा है कि एटीएम के बाहर लगे गार्ड और पांच छह लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद गार्ड ने अपनी बंदुक से फायरिंग करना शुरु कर दिया।

इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और गार्ड सहित घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर भेजा गया।

इलाज के दौरान एक व्यक्ति के मौत की भी सूचना है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मरने वाला कौन था और उसका इस विवाद से क्या संबंध था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें