फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 01 Jun 2020 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

नरेला औद्योगिक इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में प्रॉपर्टी विवाद में कुछ हमलावरों ने एक शख्स को गोली मार दी। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हत्या का प्रयास कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


शनिवार रात पुलिस को खेड़ाखुर्द गांव में एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक घायल को उसके परिवार वाले मैक्स अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। घायल की पहचान भीम सिंह मान के रूप में हुई। 

अस्पताल पहुंचकर छानबीन करने पर पता चला कि भीम सिंह को छाती और कमर में दो गोली मारी गई है। भीम सिंह के बेटे ने पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाले मनीष और उसके सहयोगियों ने उसके पिता को गोली मारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता ने ही फोन कर बताया कि मनीष ने उसे गोली मार दी है। उसने बताया कि एक प्रॉपर्टी को लेकर छह माह पहले उसके पिता का मनीष से झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें