फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वेल्डिंग करने के दौरान तेल टैंकर में हुआ धमाका, एक शख्स की मौत; तीन लोग घायल

Sun, 29 Sep 2024 04:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक तेल टैंकर में वेल्डिंग करने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका सेक्टर-23 के भरथल गांव में एक तेल टैंकर में वेल्डिंग करने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मरने वाले की शिनाख्त बिजवासन निवासी मायाराम (36) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान भरथल गांव निवासी राकेश (32), फैयाज (22) और समीर (23) के रूप में हुई है। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें