फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घर में आग लगने से एक शख्स की झुलसकर मौत, आदत ही बनी जान जाने की वजह

Tue, 08 Nov 2022 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान कमरे में मृतक का शव झुलसी अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार तड़के एक घर में आग लगने से एक शख्स की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत हो गई। मृतक शराब और बीड़ी पीने के आदी थे। आशंका है कि बीड़ी से कमरे में आग लगी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र डागर (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रेम नगर फेज तीन में रहते थे। मंगलवार तड़के करीब 4.23 बजे पुलिस और दमकल विभाग को एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पा लिया। तलाशी के दौरान कमरे में राजेंद्र झुलसी अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन

परिवार वालों से पूछताछ में बताया कि राजेंद्र शराब और बीड़ी पीने के आदी थे। वह परिवार के सदस्यों से अलग एक कमरे में सोते थे। पुलिस को आशंका है कि बीड़ी जलाने के दौरान बिस्तर में आग लग गई होगी और धुएं के चपेट में आने से वह बेहोश हो गए होंगे। इसकी वजह से उन्हें आग लगने का पता नहीं चल पाया होगा। पुलिस मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई है और मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें