फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गैर संग रंगरलियां मनाते पकड़ा: पंचायत ने सुनाया चौंकाने वाला फरमान, फिर पति ने पड़ोसी को सौंपी बीवी

Tue, 08 Nov 2022 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी युवक का पड़ोस की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि सोमवार को महिला खेतों पर काम करने के लिए गई हुई थी। जानकारी होने पर पीछे से प्रेमी भी वहा पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पंचायत ने शादीशुदा प्रेमिका को उसके पड़ोसी प्रेमी के साथ रहने का फरमान सुनाया है। फैसले के बाद पति ने भी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी युवक का पड़ोस की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि सोमवार को महिला खेतों पर काम करने के लिए गई हुई थी। जानकारी होने पर पीछे से प्रेमी भी वहा पहुंच गया। इस दौरान पीछे से महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया।

पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने प्रेमी की पिटाई कर दी। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।किसी ने दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

इसके, बाद थाना पुलिस वहां से लौट गई। बाद में गांव के गणमान्य लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद प्रेमिका को प्रेमी के साथ रहने का फैसला सुनाया। पंच द्वारा सुनाया गया फरमान समाज के लोगों को नागवार गुजरा।
विज्ञापन

लेकिन, बाद में प्रेमिका के पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। औरंगाबाद थाना प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि मामले में दोनो पक्षों की ओर से अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत द्वारा प्रेमिका को प्रेमी को सौंपे जाने की कोई सूचना पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें