डाबड़ी में डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन अन्य को चाकू मारने का मामला :
-द्वारका जिला पुलिस ने अलग अलग जगहों पर मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डाबड़ी इलाके में डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन युवकों को चाकू मारने वाले बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार रोहित लूटपाट के एक मामले में 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। वहीं दूसरा आरोपी प्रेम शर्मा कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकला था।
जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 29 मार्च की रात दोनों बदमाशों विवाद के बाद पहले दो लोगों को फिर वहां से भागते समय फिर विवाद के बाद दो लोगों पर चाकू से हमला किया। इसी के बीच बचाव में आए डिलीवरी बॉय की चाकू से लगने से मौत हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ऐक्शन मोड में आई और दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है।