फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-बजट 2026 में अनदेखी से नाराज शिक्षक,
विज्ञापन


-दिल्ली गेस्ट शिक्षकों ने सरकार से समान कार्य समान वेतन की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों गेस्ट टीचर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि बजट 2026 से उन्हें बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी वेतन बढ़ोतरी, नियमितीकरण और अन्य सुविधाओं को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, जिससे उनमें निराशा है। इस संबंध में ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स के महासचिव शोएब राणा ने कहा कि गेस्ट टीचर्स वे पिछले 8-9 वर्षों से बिना वेतन वृद्धि के दिहाड़ी आधार पर कार्य कर रहे हैं और शिक्षकों को 12 महीने की जगह केवल 10 महीने का ही भुगतान मिलता है। इसके साथ ही नौकरी की अस्थिरता, पीएफ और मेडिकल सुविधा का अभाव उनकी समस्याओं को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें