बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक और दुष्कर्म पीड़िता किशोरी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। किशोरी ने मंगलवार को केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
जबतक पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तबतक वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। गंभीर हालत में उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ 15 अगस्त 2020 को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसका आरोपी अभी जेल में है। आरोपी के परिजन लगातार पीड़िता और उसके घरवालों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।