सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के अनूपशहर में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की आत्महत्या के बाद अब जाकर पुलिस जागी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कमरुद्दीन को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित एलएलबी की छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था। सुसाइड नोट में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे।
पुलिस का कहना है कि अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। 24 अक्तूबर को अनूपशहर पुलिस ने मृतक पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
अनूपशहर के इंस्पेक्टर सुभाष सिंह निलंबित
अनूपशहर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह पर गाज गिर गई है, इस पूरे मामले के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है। सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के बाद विवेचक निलंबित हुए थे।