फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा गांव केहर घर में एक सदस्य को वायरल, स्वास्थ्य विभाग लापरवाह

Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गांव में फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसमी बीमारी का कहर इस बार शहर के साथ-साथ गांवों में तेजी से फैल रहा है। सर्फाबाद में एक के बाद एक दो दर्जन के करीब मौतें बुखार से हो चुकी हैं। लेकिन बीमारी बढ़ने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


सर्फाबाद के बाद शहर के घनी आबादी में शुमार चौड़ा गांव में बुखार व वायरल संबंधित बीमारी ने अपना कब्जा जमा लिया है। यहां करीब तीन हजार से ज्यादा लोग बीमारी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास यह आंकड़े तक नहीं हैं। जबकि गांव के प्रत्येक घर का एक सदस्य बीमारी का दंश झेल रहा है।

बताते चलें कि गांव की मूल आबादी कुल 11 हजार है। यहां करीब 2500 मकान हैं। जबकि किराए दारों को जोड़ लिया जाए तो यहां की आबादी करीब 25 हजार के आसपास है। 
विज्ञापन


ऐसे में प्रत्येक घर के परिवार में एक सदस्य बुखार की चपेट में है। अच्छी बात यह है कि अभी तक यहां किसी की मौत की सूचना नहीं आई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जल्द ही कोई अनहोनी की सूचना मिल सकती है।

नहीं लगाया गया कैंप
बताते चलें कि चौड़ा गांव से जिला अस्पताल की दूरी तीन से चार किलोमीटर है। अधिकांश मरीज पैसों के अभाव में यहीं इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के कंप्यूटर चौड़ा गांव के लोगों के रजिस्ट्रेशन से भरे हुए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 135 से ज्यादा मरीज चौड़ा गांव के पहुंच रहे हैं। 

इसमें कुछ पुराने व अधिकांश नए रजिस्ट्रेशन है। इसके बाद भी विभागीय स्तर से यहां कैंप लगाने संबंधित कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही नहीं चौड़ा गांव के आसपास करीब एक दर्जन क्लीनिक व छोटे अस्पताल हैं। जिनके बेड भी मरीजों से भरे हुए हैं।

गंदगी से पटी पड़ी नालियां
हालांकि डेंगू व चिकनगुनिया का मच्छर साफ पानी में पनपता है। लेकिन बुखार, टाइफाइड एक वायरल जनित रोग है। जो संक्रमण की वजह होता है। इसका मूल गंदगी है। चौड़ा गांव की नालियां जाम हो चुकी हैं। जलभराव के अलावा गंदगी से लोगों का बुरा हाल है। जिसमें मच्छर से लेकर तमाम तरह की बीमारियां पनप रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें