फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार मंडी में एक शख्स की चाकू मारकर कर दी हत्या

Fri, 30 Jan 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादपुर सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक पल्लेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने ट्रक से प्याज चोरी कर रहे कुछ बदमाशों को देखकर इसकी जानकारी ड्राइवर को दे दी थी।
विज्ञापन


महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार दोपहर मंडी में काम करने वाले लोगों ने जाम लगा दिया। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त एन संबंदन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे आजादपुर सब्जी मंडी में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बरवाला गांव निवासी मनोज (30) के रूप में हुई। मूलत: पटना बिहार निवासी मनोज यहां अपने दो भाइयों के साथ रहता था और आजादपुर मंडी में पल्लेदार था। घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि मनोज ने तड़के कुछ युवकों को एक  ट्रक से प्याज चुराते हुए देखकर इसकी जानकारी ड्राइवर को दे दी। जिससे गुस्साए युवकों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार दोपहर मंडी के बाहर जाम लगा दिया।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। आरोप है कि मंडी में पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बावजूद बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि मंडी के पास ही एक सप्ताह पूर्व एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अभी तक नाकाम है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें