फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उड़ाए एक लाख

Wed, 19 Oct 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक युवक ने खाताधारक के एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेक्टर-31 निवासी दिलीप खंडेलवाल को एक लाख रुपये लोन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन


5 अक्तूबर को उन्होंने गाजियाबाद के विजय नगर निवासी दीपक कुमार को तीन चेक दिए। 7 अक्तूूबर को 11:30 बजे उनके मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपये निकलने का मेसेज आया। दिलीप का खाता इंडियन ओवरसीज बैंक की निठारी शाखा में है।

खाते से रुपये निकलने का मेसेज मिलते ही उन्होंने पत्नी को बैंक शाखा में भेजा। बैंक ने उन्हें जानकारी दी कि ब्रिजेश गिरी ने वोटर कार्ड उन्हें दिया था। फोन नंबर लेकर बैंक ने एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया। दिलीप ने बैंक की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब 50 हजार रुपये की नगद निकासी या जमा पर पैन कार्ड देना अनिवार्य है तो इस मामले में एक लाख रुपये का भुगतान करते समय पैन कार्ड क्यों नहीं लिया गया। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि उन्हें जो वोटर कार्ड दिखाया गया था उसमें दीपक कुमार लिखा हुआ है जबकि बैंक में जो वोटर कार्ड की फोटोकॉपी दी गई है उसमें फोटो एक ही व्यक्ति का है, लेकिन नाम ब्रिजेश गिरी लिखा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें