फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान दीपक-शोभित को मिला एक-एक लाख पुरस्कार

Wed, 07 Jan 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले और रिओ ओलंपिक-2016 में शामिल होने के दावेदार पहलवान दीपक उज्ज्वल और शोभित नयन को मंगलवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने इंटरनेशनल पहलवान दीपक उज्ज्वल और नेशनल पहलवान शोभित नयन को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सैफई महोत्सव में गोल्ड जीतने पहलवान अरुण यादव, पहलवान बाबर यादव और ब्रांज मेडलिस्ट संदीप पोसवाल को जीडीए वीसी ने पदक जीतने पर सम्मानित किए जाने को प्रोत्साहित किया।

पहलवान दीपक उज्ज्वल और शोभित नयन सोनीपत, हरियाणा में चल रहे रिओ ओलंपिक-2016 के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।

पहलवान शोभित नयन ने 85 किलो भारवर्ग में सैफई महोत्सव में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा शोभित कई नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


66 किलो भारवर्ग ग्रीको रोमन कैटेगरी में पहलवान दीपक उज्ज्वल ने जूनियर नेशनल का गोल्ड जीतकर जूनियर एशियन चैंपियनशिप मंगोलिया के लिए प्रवेश पाया था।

बम्हैटा कुश्ती अखाड़ा के सीनियर पहलवान विजयपाल यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ बाकी को आगे प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर सम्मानित को प्रोत्साहित किया गया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों केसम्मान पर बम्हैटा गांव में जयवीर पहलवान, खलीफा जगदीप सहित गांव वासियों ने सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें