फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी में बड़ा हादसा, लिफ्ट में करंट से दो भाई झुलसे, एक की मौत

Sat, 18 Aug 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है । रबूपुरा कोतवाली इलाके में गौड़ सिटी की एक निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे दो मजदूर (सगे भाई) शुक्रवार को लिफ्ट में करंट आने से झुलस गए।
विज्ञापन


गौड़ सिटी की निर्माणाधीन साइट पर चांदपुर गांव निवासी देवेंद्र (22) अपने भाई ओमी (19) के साथ शुक्रवार को मजदूरी कर रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे दोनों भाई लिफ्ट में उपरी मंजिल की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान लिफ्ट में तेज करंट दौड़ गया और दोनों भाई करंट से बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अन्य मजदूरों ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देंवेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा कर बिल्डर व ठेकेदार पर मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस व गौड़ सिटी के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन देकर मजदूरों को शांत कराया।

गौड़ सिटी कंपनी के अधिकारी व कोतवाली प्रभारी के काफी समझाए जाने व मृतक की पत्नी को कंपनी की ओर से चौदह लाख रुपये की आर्थिक मदद व मृतक के परिजनों के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी दिए जाने के आश्वासन के बाद ही परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें