फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, खतरे से अनजान हैं 90 फीसदी महिलाएं

Fri, 17 Aug 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम कैंसर है। कैंसर के सभी मामलों में से ब्रेस्ट कैंसर के मामले करीब 27 फीसदी तक हैं। इस स्थिति के बावजूद देश में महिलाएं इससे बचाव को लेकर जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन


नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक, देश में 10 फीसदी से भी कम महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने कभी ना कभी स्तन की जांच कराई हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है।

यहां भी ऐसी महिलाओं का प्रतिशत 10 फीसदी के आसपास ही है। इसका सीधा अर्थ है कि 90 फीसदी महिलाएं इस खतरे को लेकर गंभीर नहीं हैं। रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि स्तन कैंसर की सही समय पर जांच हो जाए तो इसका इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय पर जांच के बाद विशेषज्ञों की देखरेख में मल्टीमॉडेलिटी ट्रीटमेंट कारगर इलाज हो सकता है। राजीव कहते हैं कि हाल के कुछ शोध में यह बात भी सामने आई है कि यदि समय पर संपूर्ण जांच हो तो 30 फीसदी तक महिलाओं को कीमोथेरेपी से बचाया जा सकता है।

जागरूकता और समय पर जांच इस खतरे से बचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हेल्थियंस की लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट कंसल्टेंट डॉ. स्नेहल सिंह कहती हैं कि अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी खुद को बचाना संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें