फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी

Mon, 06 May 2019 10:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Ayushman Yojna - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद में आयुष्मान भारत के लाभार्थी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रत्येक सूचीबद्ध अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं और फिर भी उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। दरअसल आयुष्मान योजना के अधिकारियों ने सभी सहायता केंद्रों पर प्रत्येक अस्पताल में दी जाने वाली इलाज सुविधा की पूरी जानकारी चस्पा नहीं कराई है। ऐसे में मरीज सूचीबद्ध अस्पतालों में उस बीमारी का भी इलाज लेने पहुंच रहे हैं जहां रोगी को इलाज मिलेगा ही नहीं। 

विज्ञापन


योजना अनुसार 276 बीमारियां ऐसी हैं जिनका इलाज सूचीबद्ध अस्पताल नहीं कर सकते। ऐसे में मरीज को यह जानकारी ही उपलब्ध नहीं कराई जा रही कि कौन से अस्पताल में किस बीमारी का इलाज होगा। जिससे मरीज एक बीमारी के लिए शहर भर के अस्पतालों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बीके सिविल अस्पताल में बने आयुष्मान सहायाता केंद्र पर नए सिरे से सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध नहीं है। आयुष्मान सहायता केंद्र पर जाने के  बाद भी मरीजों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही।

जवाहर कालोनी से आए नरेश ने बताया कि वह हड्डी रोग के इलाज के लिए कई निजी अस्पतालों के चक्कर काट चुका है लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। बाद में पता चला कि इसके पैर का इलाज सिविल अस्पताल में ही किया जाएगा। जबकि इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी लेने वह सिविल अस्पताल ही आया था। इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद निवासी चरणजीत ने बताया कि उसे बीते कई सालों से रीढ की हड्डी में परेशानी है, जो बढ़ती ही जा रही है। वह इलाज कराने के लिए आयुष्मान भारत से अस्पतालों की सूची लेकर सभी अस्पतालों में जा चुका है लेकिन उसे कोई भी इलाज देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि योजना के नोडल अधिकारी डा.रमेश से बीते कई दिनों से इस संबंध में शिकायतें की जा रही हैं। लेकिन कोई सामाधान नहीं हो रहा है। उधर डा. रमेश का कहना है कि प्रत्येक अस्पताल में इलाज की जानकारी की सूची जल्द ही सहायता केंद्रों पर चस्पा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें