फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राव अस्पताल में एक ही डॉक्टर को तीन विभागों में दी नियुक्ति

Thu, 25 Jul 2019 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hndu Rao hospital - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में बड़ा मामला सामने आया है। हाल ही में अस्पताल के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए डॉक्टरों की भर्ती हुई थी, जिसमें एक डॉक्टर को तीन अलग-अलग विभाग में नियुक्ति दे दी गई। 

विज्ञापन


नियुक्ति से जुड़ा आदेश जारी होने के बाद अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों से ही जब इसका खुलासा हुआ तो निगम प्रशासन भी हैरान रह गया। आनन फानन में निगम आयुक्त वर्षा जोशी ने इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन से जवाब-तलब किया है। 

बताया जा रहा है कि नियुक्ति के लिए बाकायदा एक चयन बोर्ड बनाया गया था। अनुकंपा के आधार पर बोर्ड ने साक्षात्कार में करीब 21 डॉक्टरों का चयन भी किया। 
विज्ञापन


इनमें से एक डॉक्टर को आपातकालीन विभाग, मेडिसिन और ब्लड बैंक तीन अलग-अलग जगह पर नियुक्ति दे दी गई। आदेश जारी होने के बाद हॉस्टल से लेकर फैकल्टी तक में फैली चर्चा धीरे-धीरे अस्पताल से बाहर पहुंची। 

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. संगीता नांगिया को अब प्रसूति रोग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. अनु कपूर को चिकित्सा अधीक्षक एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


इस बदलाव के पीछे अस्पताल परिसर में कई तरह की चर्चाओं का दौर है, लेकिन निगम की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट वजह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें