फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस आगरा ट्रिप ने बदल डाली उनकी जिंदगी

Sun, 23 Mar 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक वेरेना कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
विज्ञापन


इसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार छात्र घायल हैं। घायलों को ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से जालंधर, पंजाब निवासी निखिल जोशी (21) दिल्ली के वर्धमान मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग में एमबीबीएस का छात्र था। शुक्रवार शाम निखिल अपने दोस्त साहिल मिलंगी, सहजप्रीत, समीन सिंह सिद्धू और अनंता कंवर (सभी छात्र एक साथ पढ़ते हैं) के साथ दिल्ली से आगरा घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवरों की ये गुस्ताखी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शनिवार सुबह आगरा से वापस दिल्ली के लिए वाया यमुना एक्सप्रेसवे से आ रहे थे। जब छात्रों की कार जीरो प्वाइंट से करीब 20 किलोमीटर दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चपरगढ़ अंडरपास पर पहुंची तो अचानक पिछला टायर पंचर होकर फट गया और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन


इस घटना में निखिल जोशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चार घायल छात्रों को हाईवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर समीन सिंह सिद्धू की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी जब मृतक और घायल छात्र-छात्रा के दोस्तों को मिली तो वह कैलाश अस्पताल पहुंचे। उधर, छात्रों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें