फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रफ्तार का कहर, डॉक्टर ने कार से तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 13 Dec 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में मंगलवार रात को राजेंद्र नगर के एक नामी निजी अस्पताल के डॉक्टर ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल सन्नो देवी (55), गीता (40) और कृपाली देवी (60) को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 यहां सन्नो देवी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। कृपाली की हालत नाजुक है। हादसे के बाद डॉक्टर ने भागने की कोशिश की। कुछ बाइक सवारों ने उसका पीछा किया और डॉक्टर अंबुज गर्ग (47) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

 सदर बाजार इलाके के किशनगंज में रहने वाली सन्नो देवी सदर बाजार में ही धागा कातने का काम करती थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे सन्नो देवी घर के लिए निकली। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाली गीता और कृपाली देवी मिलीं। 
विज्ञापन


तीनों साथ घर लौटने लगीं। फिल्मिस्तान सिनेमा के पास तीनों रानी झांसी रोड के दूसरी ओर जाने लगीं, तभी ईदगाह की ओर से कार सवार डॉक्टर अंबुज गर्ग ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों कई फुट उछलीं और सड़क पर गिर गईं। डॉक्टर ने कुछ दूर जाकर कार रोकी, लेकिन फिर वहां से भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें