नई दिल्ली। समयपुर बादली थाना पुलिस ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 55 बोरे मक्का, एक ई-रिक्शा व अन्य सामान बरामद किए हैं। बदमाश की पहचान लेखराज उर्फ काला (36 वर्ष) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि प्रमोद कुमार (32) बोनाको ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ट्रक चलाता है। वह 15 अक्तूबर की रात करीब 8:10 बजे सोनीपत के रुद्राक्ष ओवरसीज कोल्ड स्टोर से ट्रक में मक्का के बोरे लेकर रवाना हुआ था। करीब 9:30 बजे जब वह प्रमोद कुमार नंगली पूना अंडरपास से गुजर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे बंधक बनाया और लूटपाट को अंजाम दिया। संवाद