दिल्ली के वंसत विहार इलाके में दार्जिलिंग की युवती (25) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को 100 नंबर पर दी शिकायत में कहा था कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है और आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है।
वसंत विहार थाना पुलिस ने डीडी एंट्री पर छेड़छाड़ का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सोमवार देर रात तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
पढ़ें: एक और मणिपुरी छात्रा के साथ हुई अश्लील हरकत
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। कॉल सेंटर में काम कर चुकी दार्जिलिंग की युवती अपने दो सहेलियों के साथ बाबा गंगनाथ मंदिर लेन में पैदल ही जा रही थी।
वह सहेलियों को छोड़ने जा रही थी। तभी एक अज्ञात युवक उसके पास आया और उसे पीछे से पकड़ लिया। युवक ने पकड़ कर युवती को नीचे गिरा दिया। युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।
पढ़ें: फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराया तो लूट ली नाबालिग की अस्मत
इसके बाद युवती ने पर्स से युवती के सिर पर वार किया। किसी तरह वह आरोपी के चुंगल से निकली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है पुलिस ने मामला दर्ज करने में काफी देर की है। ये भी आरोप है कि युवती की बयानों को कई बार पलटवाया गया था। युवती का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज न कराने के लिए उसके ऊपर दवाब बनाया।