दिल्ली एनसीआर को आग लगने की घटनाओं ने दहला दिया। सोमवार सुबह भी दिल्ली से सटे साहिबाबाद की भौपुरा बस्ती में एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई।
उसके बाद आग फैलकर पास की झुग्गी बस्ती में पहुंच गई। जहां 100 अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
यही नहीं आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस भी गए हैं। वहीं दर्जनों लोग गायब हैं। जबकि आग लगने के बाद मची भाग-दौड़ में कई लोग घायल हो गए हैं।