फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में लटक रही थी हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से मौत

Fri, 08 Apr 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रबूपुरा
विज्ञापन
- फोटो : LOGO
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र तिरथली गांव में बुधवार रात भूसा लेकर आ रही किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर रबूपुरा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार, तिरथली का गिरधारी जाटव (25) मजदूरी करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे गांव के ही बाबू की ट्रैक्टर ट्रॉली में जंगल से भूसा लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में नीचे लटकी हुई हाईटेंशन लाइन ट्रॉली से छू गई जिससे गिरधारी करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

विद्युत विभाग के खिलाफ गुस्साए लोगों ने रात में ही शव को रबूपुरा-जेवर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। रात भर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह गांव में जमकर हंगामा हुआ तो नायब तहसीलदार मोहम्मद अली, किसान नेता ठाकुर धीरेंद्र सिंह और रबूपुरा कोतवाल सुनील त्यागी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने गिरधारी के भाई की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल, अधिशासी अभियंता जेएस यादव, एसडीओ सोनू रस्तोगी, जेई अनिल शर्मा और अज्ञात लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में मानकों से बेहद नीचे लटक रही बिजली लाइन को सुधारने के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। अधिकारियों की लापरवाही से किसान की जान चली गई।

6.30 लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन
किसान के परिवार को 5 लाख रुपये कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत, एक लाख रुपये विद्युत विभाग द्वारा और 30 हजार रुपये आम आदमी बीमा योजना के तहत सहायता राशि दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

- एसके मिश्रा, एसडीएम-जेवर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें