फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अलमारी की चाबी बनाने के बहाने युवक ले गया 40 लाख के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के शकरपुर की वारदात, पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

-आरोपी की तलाश जारी, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हो रही मामले की छानबीन
-गली में आवाज लगा रहे एक सिख युवक को चाबी बनवाने के लिए घर में बुलाया था
-आरोपी ने पीड़ित को बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के आने-जाने के रूट की पड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में कपड़ा कारोबारी युवक ने अपने घर की अलमारी की चाबी बनवाने के लिए गली में घूम रहे युवक को बुलाया। चाबी बनाने के दौरान आरोपी ने पीड़ित हरीश खन्ना (25) को बालों में उलझाकर कुछ-कुछ सामान मंगवाना शुरू किया। इस बीच आरोपी ने चुपचाप अलमारी से करीब 40 लाख के जेवरात चुरा लिए।
बाद में आरोपी चाबी लगाने वाले स्थान पर तेल में भीगा रूई का फोया डालकर चला गया। जाते-जाते आरोपी ने कहा कि अभी 10 मिनट बाद चाबी लगाकर ताला खोल लेना। पीड़ित ने आरोपी को चाबी बनाने की पेमेंट भी कर दी। 10 मिनट बाद जब अलमारी खोली गई तो उसके होश उड़ गए। अलमारी में रखी करीब 250 ग्राम सोने व हीरे के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

बाद में शकरपुर थाना पुलिस को खबर दी गई। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के बाद शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बदमाश के आने-जाने वाले रूट की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िज हरीश खन्ना परिवार के साथ गली नंबर-1, मास्टर ब्लॉक, शकरपुर में रहते हैं। चांदनी चौक इलाके में इनकी कपड़े की दुकान है। रविवार शाम के समय यह घर पर मौजूद थे। इनकी एक अलमारी की चाबी पिछले काफी दिनों से खोई हुई थी। इस दौरान गली में एक युवक ताले-चाबी बनवाने की आवाज लगाने लगा।
हरीश ने आवाज देकर युवक को बुलाया। बाद में अंदर ले जाकर युवक को अलमारी को दिखाया गया। चाबी वाले युवक ने बताया कि चाबी बनाने के लिए वह 110 रुपये लेगा। बात होने पर युवक ने अपना काम शुरू कर दिया। आरोपी पीड़ित से इधर-उधर की बात करने लगा। इस बीच उसने रूई और सरसों का तेल मंगवाया।
विज्ञापन

हरीश कुछ ही देर में घर से तेल व रूई ले आया। कुछ देर काम करने के बाद आरोपी ने चाबी वाले स्थान पर तेल में भीगी रूई उसमें डाली और 10 मिनट में खोलने की बात कर वहां से चला गया। आरोपी के जाने के बाद पीड़ित ने अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए। वहां से काफी सारे जेवरात गायब थे। पुलिस को दी सूची में पीड़ित ने बताया कि दो हीरे की अंगूठी, 5 सोने की अंगूठी, दो चेन, हीरे के टॉप्स, सोने का लॉकेट, दो भारी कड़े, चार भारी चूड़ियां, गले का भारी हार व अन्य कई जेवरात गायब हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी करीब 40 लाख रुपये का माल चोरी कर अपने साथ ले गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें