फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नशे का कारोबार करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने बुद्ध विहार फेज-एक इलाके में नशे का कारोबार करने वाली महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि बुद्ध विहार फेज-1 के स्थानीय नागरिकों की ओर से जीनत उर्फ कृष्णा नाम की महिला के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि महिला इलाके के लोगों को नशीले इंजेक्शन और मादक पदार्थ बेच रही है, लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला और उसका बेटा नवीन उर्फ शाहिद, विरोध करने वालों को धमकाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि आरोपी महिला अपने घर से ही नहीं बल्कि इलाके में घूम-घूमकर भी नशीले इंजेक्शन सप्लाई करती थी। शिकायतों के मद्देनजर एसीपी रोहिणी ब्रजमोहन मीणा की निगरानी में पुलिस की छह टीमें गठित की गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस को दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नशा सप्लाई नेटवर्क के बारे में उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें