फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस के शौक में दो युवाओं की जान पर बन आयी

Tue, 07 Oct 2014 08:48 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद के पास एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को गाजियाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अनुसार दुर्घटना के समय रेसिंग के शौकीन कार सवार दोनों युवा किसी दूसरे वाहन से रेस कर रहे थे। कादराबाद चौकी प्रभारी संजय त्यागी के मुताबिक मंगलवार शाम मेरठ की ओर से तेज गति से एक लग्जरी कार का आ रही थी।

कादराबाद गांव के पास अचानक कार असंतुलित होकर पेड़ जा टकराई। तेज गति होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार निशांत निवासी शास्त्रीनगर एवं दीपक निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में गाजियाबाद रेफर किया गया है। दरोगा की मानें तो जांच में सामने आया है कि युवक घटना के समय किसी कार से रेस कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें