फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर अलीगढ़ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 26 Aug 2015 05:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रेलवे गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाकर बहनों को तोहफा देगा। गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन 28 अगस्त से 30 अगस्त तक दोनों ओर से तीन-तीन ट्रिप लगाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 04436 ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 10:35 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी।

दादरी, खुर्जा समेत बीच के सभी स्टेशनों पर रुकती हुई यह दोपहर 12:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04435 दोपहर 1:05 बजे अलीगढ़ से चलकर 3:15 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक या दो से इसका संचालन किया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन और इससे एक दिन पहले और एक दिन बाद तक संचालन होगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें