फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले घंटों टैक्सी में घुमाया फिर करने लगा छेड़छाड़, विरोध करने पर रॉड से फोड़ा सिर

Sat, 21 Jul 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

साउथ एक्सटेंशन बस स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रही युवती को टैक्सी चालक ने घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर घंटों राजधानी की सड़कों पर घुमाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के सिर पर रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। युवती की हालत देख आरोपी ने गाड़ी रोकी तो उसने एक घर की डोरबेल बजाकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी युवती को घंटों सड़कों पर लेकर घूमता रहा लेकिन 24 घंटे आपके साथ का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस की नजर नहीं पड़ी। अब तक आरोपी टैक्सी चालक का सुराग नहीं मिला है। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने और छेड़छाड़ का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार भोगल निवासी 23 वर्षीय युवती साउथ एक्स बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार रात को खड़ी थी। तभी भोगल छोड़ने की बात कहकर टैक्सी चालक ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी युवती को सड़कों पर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपी युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के सिर पर लोहे ही रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह युवती टैक्सी से उतरकर हुडको पैलेस स्थित एक घर की डोरबेल बजाई और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। डिफेंस कॉलोनी थाने की कई पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस इस खबर पर पर्दा डाले हुए है।  

दक्षिण जिला के डीसीपी ने मीडिया से बात करने से किया मना 
दक्षिण जिले में ये आम होता जा रहा है कि  जब भी दक्षिण जिले में कोई वारदात होती है दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया थानाध्यक्ष समेत थाने में तैनात पुलिस अफसरों को मीडिया से बात करने से मना कर देते है। साथ ही थाने में तैनात पुलिस अफसरों को धमकी देते हैं कि अगर किसी ने मीडिया से बात की तो वह कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें