फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मोबाइल खरीदने पर कंपनियां नहीं देंगी सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मार्केट बढ़ने से जहां कंपनियां करोड़ों का मुनाफा वसूल रही हैं वहीं डिस्ट्रीब्यूटर के विरोध के चलते मोबाइल मार्केट को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, डिस्ट्रीब्यूटर के विरोध के चलते से एक कंपनी ने ऑनलाइन मोबाइल खरीदने वालों को सर्विस नहीं देने का फैसला किया है।

साथ ही अन्य राज्यों से खरीदारी करने पर भी कंपनी सर्विस की सुविधा नहीं देगी। उधर, ऑनलाइन कंपनियों के विरोध से शनिवार को गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पर्चे बांटे।

जानिए कब लागू होगी यह शर्त

मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटरों के दबाव में कंपनियां बाजार में नए नियम लागू कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ मोबाइल विक्रेता ऑनलाइन मोबाइल खरीदकर ग्राहकों को बेचते हैं।

इससे डिस्ट्रीब्यूटर की सेल प्रभावित होती है। इस पर एक कंपनी ने चेतावनी दी कि यदि विक्रेता ऑनलाइन मोबाइल खरीद कर बेचेगा तो उसे सर्विस नहीं मिलेगी। वहीं अन्य राज्यों से टैक्स चोरी कर लाए गए मोबाइल पर भी सर्विस नहीं देगी।

कंपनी ने नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई विक्रेता यदि ऑनलाइन शॉपिंग से कंपनी का मोबाइल खरीदकर बेचेगा तो उसे सर्विस नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

एक और फर्जीवाड़ा

साथ ही दिल्ली या हरियाणा से टैक्स चोरी करके मोबाइल हैंडसेट लाकर यहां बेचने पर भी सर्विस नहीं दी जाएगी। सर्विस की सुविधा केवल उसी दशा में मिलेगी जब बिल डिस्ट्रीब्यूटर या विक्रेता का होगा। इससे बाजार की स्थिति संभलेगी। -ललित शर्मा, डिस्ट्रीब्यूटर, मोबाइल कंपनी

मोबाइल की जगह पैकेट में पत्थर निकलने की घटना के बाद अब दो साड़ी का पैसा लेकर एक ही देने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पीड़ित ने दो साड़ियों का पैसा दिया था लेकिन जब डिलीवरी हई तो पैकेट में एक ही साड़ी निकली।

राजनगर सेक्टर 10 निवासी कुशाग्र शर्मा ने बताया कि कस्टमर केयर में शिकायत करने पर कंपनी एक साड़ी की धनराशि वापस करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें