एल्विश यादव मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि मेनका गांधी की संस्था पीएफए की तरफ से एल्विश यादव के सांप के साथ फिल्माए गए वीडियो को लेकर 15 अक्तूबर में पुलिस आयुक्त को एक शिकायत भेजी गई थी। यह शिकायत उन्हें ई-मेल के माध्यम से भेजी गई। इसमें कहा गया था कि एल्विश का जो वीडियो गले में सांप लेकर शूट हुआ है वह गुरुग्राम में फिल्माया गया है। इसके बावजूद गुरुग्राम पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, हद तो यह कि गुरुग्राम पुलिस की ईमेल पर मिली शिकायत का अब तक कोई जवाब नही दिया गया।
यह एल्विश के रसूख को दिखाता है कि तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था की शिकायत के बावजूद पुलिस ने काेई एक्शन नहीं लिया। अगर गुरुग्राम पुलिस एल्विश की सापों के साथ वीडियों की जांच समय पर कर लेती तो मामले की तह तक पहले ही पहुंचा जा सकता था। पीएफए के ओर से शिकायत करने वाले पदाधिकारी सौरभ गुप्ता का कहना है कि कमिश्नरेट की पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।