छात्रा सुबह 11 बजे घर के पास ही लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। शाम को घर लौटती है। शुक्रवार शाम भी वह घर जा रही थी। जब वह जी ब्लॉक में पार्क पहुंची तो पीछे से आए एक बदमाश ने उसकी गर्दन पकड़ ली। ऐसे में वह घबरा गई। छात्रा ने पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश में उसका गला दबा दिया और जमीन पर गिरा दिया। फिर वह रुपये की मांग करने लगा। छात्रा ने पैसे देने को कहा लेकिन फिर भी उसने छात्रा का गला नहीं छोड़ा। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाश को ट्रेस करने के लिए टाइम लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छात्र ने बदमाश के सिर पर भी किया वार, फिर भी नहीं छोड़ा
बदमाश ने छात्रा के हाथ में मोबाइल देखकर उसे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध कर बदमाश के सिर पर मोबाइल से वार कर दिया। इसके बाद भी बदमाश ने उसे नहीं छोड़ा और जबरन उसके हाथ से मोबाइल छीनकर उसे घायल कर फरार हो गया।
पांच मिनट तक बदमाश से लड़ती रही छात्रा
शाम के समय आसपास के लोग घूमते रहते हैं या घर के बाहर रहते हैं। घटना के दौरान छात्रा मदद के लिए चिल्लाती रही और लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। छात्रा करीब पांच मिनट तक बदमाश छूटने के लिए संघर्ष करती रही। मोबाइल लूटने के बाद जब बदमाश फरार हो गया तो लहूलुहान स्थिति में छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।