फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आजम खान के इशारे पर टला उप मेयर का चुनाव'

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में मेयर उपचुनाव की मतदान और मतगणना की तारीखों के दो दिन आगे बढ़ा दिए जाने से यहां की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाए जाने को लेकर सीधे चुनाव आयोग को अपने निशाने पर लेते हुए इसे यूपी के मंत्री आजम खान के इशारे पर किया गया खेल कहा जा रहा है।

गौरतलब है कि आज गाजियाबाद में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अशु वर्मा के घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कांफ्रेंस में तोमर बोले कि मेयर उपचुनाव के मतदान और मतगणना की तारीखों में फेरबदल का खेल प्रदेश निर्वाचन आयोग ने यूपी के मंत्री आजम खान के कहने पर किया है।
विज्ञापन

'सपा ने खेला सियासी खेल'

बकौल तोमर पहले उप चुनाव के लिए 7 फरवरी दिन रविवार निश्चित किया गया था जो हर लिहाज से बेहतर था। रविवार के दिन सभी लोग आकर आराम से मतदान कर देते।

तोमर ने आगे कहा कि इन चुनाव की तारीखों को दो दिन आगे करने से अब मतदान मंगलवार को होंगे और कामकाजी लोग अपने मतों का प्रयोग ‌नहीं कर पाएंगे। क्योंकि ये चुनाव सिर्फ गाजियाबाद में होने हैं और जो लोग दिल्ली या नोएडा नौकरी करने जाते हैं उनके लिए मतदान करना मुश्किल होगा।

तोमर का कहना है कि ‌मतदान की तारीख आगे करके सपा चुनावों के परिणाम अपने हक में करने का खेल कर रही है। बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव का कार्यक्रम बदल दिया। बदले कार्यक्रम के अनुसार अब मेयर उपचुनाव के लिए मतदान 9 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

7 की जगह 9 फरवरी को होंगे मतदान

मेयर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव आयोग ने पूर्व में 7 फरवरी को मतदान और 9 फरवरी को मतगणना करना घोषित किया था। अब एक दिन पूर्व ही चुनाव आयोग ने यूपी में ब्लाक प्रमुख चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया।

ब्लाक प्रमुख के लिए भी प्रदेश भर में 7 फरवरी की तारीख नियत की गई थी। इसी तारीख को मेयर उपचुनाव भी घोषित था, ऐसे में गाजियाबाद प्रशासन के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। सोमवार शाम को निर्वाचन आयोग ने मेयर उपचुनाव का बदला हुआ कार्यक्रम गाजियाबाद प्रशासन को फैक्स कर दिया।

गाजियाबाद के डीएम विमल कुमार शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर अब गाजियाबाद में मेयर उपचुनाव 7 फरवरी की जगह 9 फरवरी को कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें