फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 की उम्र में छोड़ी मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी, बनीं औरों के लिए मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया से नोएडा के युवा उद्यमियों में भी उम्मीद जगी है। उन्हें लग रहा है कि अब उनके छोटे बिजनेस को भी पंख लग सकेंगे।
विज्ञापन


इससे नए उद्यमियों को बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी। आज हम आपको ऐसी ही उद्यमी से मिला रहे हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया है और कामयाबी की राह पर है।

सेक्टर- 61 में रहने वाली 23 साल की सलोनी श्रीवास्तव ने 2013 में सेक्टर-62 के एक कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग में स्नातक किया था। उसके बाद एक साल तक दिल्ली की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 साल की सलोनी को फेसबुक से मिला बिजनेस

हालांकि नौकरी के दौरान वो संतुष्ट नहीं थीं। इसलिए अपना बिजनेस करने की सोची। 2014 में सलोनी ने नौकरी छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग का अपना काम शुरू किया और यूनिवर्स सॉल्यूशन नाम से फेसबुक पेज बनाया। जिसको अब तक सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

फेसबुक के जरिये ही सलोनी को पहला काम मिला। ऐसा करके धीरे-धीरे सलोनी से कई लोग जुड़ने लगे और काम बढ़ता गया। सलोनी के मुताबिक उन्हें कंपनी शुरू किए करीब 1 साल हो गया है।

बकौल सलोनी स्टार्टअप इंडिया से उनके जैसे छोटे उद्यमी को फायदा मिलेगा। अब उनकी कामयाबी की राह थोड़ी आसान हो गई है। अब तक छोटे उद्यमी को काम शुरू करने में बहुत मुश्किल होती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें