फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला, उबर छोड़ अब ये APP इस्तेमाल कर रहे लोग, मिल रहीं बेहतर सेवाएं

Thu, 01 Feb 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
own cabs
विज्ञापन

ओला, उबर के रवैए से नाराज चालकों ने अब अपना खुद टैक्सी बुकिंग मोबाइल ऐप शुरू किया है। चालक शक्ति संगठन की ओर से जारी इस मोबाइल ऐप का नाम ओन ऐप रखा गया है।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह ऐप लांच किया गया है। फिलहाल यह ऐप दिल्ली एनसीआर में वाहन उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में इस ऐप से करीब एक हजार टैक्सी चालक जुड़ चुके है।

चालक शक्ति संगठन के संरक्षक अनुज कुमार राठौर ने बताया कि ओला उबर ने जहां किराया महंगा कर दिया था वहीं चालकों से बतौर कमीशन अधिक शुल्क वसूल रहे थे। इसलिए चालकों ने मिलकर सस्ती दरों पर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध

​अब यह ओन मोबाइल ऐप लांच किया है। इसमें 5 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से छोटी गाड़ी, 8 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बड़ी गाड़िया और 15 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से एसयूवी कैटिगरी की गाडियां उपलब्ध होगी।

संगठन का दावा है की फिलहाल हम दिल्ली एनसीआर में यह सेवा दे रहे है। आने वाले कुछ महीनों में हम पांच दूसरे शहरों में वाहनों की संख्या 5000 के ऊपर ले जाएंगे।

ओन ऐप से जुड़े चालक आलोक ने बताया कि कैब कंपनियां 27 प्रतिशत तक कमीशन चालकों से लेती थी। वह काम उन्हीं गाडिय़ों को दिलाते थे जिन्हें उन्हें लोन दिलवाया है।

इस चालकों के ऐप से हमें इससे छुटकारा मिलेगा। हमारी आमदनी बढने के साथ लोगों को सस्ती दरों पर वाहन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें