फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM बूथ पर लगी बयावह आग, एक में कैश जल कर राख

Thu, 01 Feb 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
atm burnt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका इलाके मेें मंगलवार देर रात इंडसइंड बैंक के एटीएम बूथ में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में एटीएम पूरी तरह जल गया।

विज्ञापन


आग ने पड़ोस के कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम बूथ व कुछ दुकानों को भी कब्जे में ले लिया। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि आग से इंडसइंड बैंक केे एटीएम में मौजूद कैश जल गया। हालांकि कितना कैश जला, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बैंक अधिकारी इसका पता कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही छानबीन

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक, पुलिस व दमकल विभाग को मंगलवार देर रात दो बजे सूचना मिली कि द्वारका के सेक्टर-12 इलाके में इंडसइंड बैंक के एटीएम बूथ में भीषण आग लग गई है।

खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे से छानबीन कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग खुद लगी या इसके पीछे किसी की शरारत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें