फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ओमिक्रॉन का कहर: बुधवार को 73 नए मामले आए सामने, 238 हुए कुल मामले, 57 हो चुके हैं डिस्चार्ज

Wed, 29 Dec 2021 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को जहां 23 मामलों के आने पर दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 165 केस हुए थे वहीं बुधवार को इनकी संख्या 73 हो गई जिसके बाद अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 238 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
omicron and coronavirus rush in Old Delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों पर दिल्ली में ब्रेक लगता दिखाई नहीं दे रहा। बुधवार को राजधानी में ओमिक्रॉन के 73 नए केस सामने आए हैं जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब दिल्ली को ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले में टॉप पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जहां 23 मामलों के आने पर दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 165 केस हुए थे वहीं बुधवार को इनकी संख्या 73 हो गई जिसके बाद अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 238 मामले हो गए हैं। वहीं अब तक कुल 57 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिसमें से 50 संक्रमित मंगलवार तक ही डिस्चार्ज हो गए थे। 




स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बताया 1% हुई दिल्ली की कोरोना संक्रमण दर  
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को बताया है कि दिल्ली की संक्रमण दर 1 प्रतिशत हो गई है और मंगलवार को कोरोना के कुल 496 नए मामले सामने आए थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जारी रहने को ओमिक्रॉन के फैलने की वजह बताई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि विदेश यात्रा से लौटने वालों की वजह से दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हवाई अड्डे पर कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें घर भेज दिया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद उनके परिजन या उक्त व्यक्ति संक्रमित मिलता है। इस वजह से कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


Read more: https://www.amarujala.com/delhi/corona-cases-increasing-due-to-people-coming-from-abroad-jain-ashram-news-noi624084442  साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक एक भी ओमिक्रॉन संक्रमित को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है।

पढ़ें मंगलवार के आंकड़े 
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक दिन में 23 नए लोगों में यह वैरिएंट मिला है जिसके बाद दिल्ली में कुल ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हुई है लेकिन मरीजों में संक्रमण के लक्षण काफी हल्के दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से लोकनायक अस्पताल में अब तक 50 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है। मल्टी विटामिन की गोलियां और जरूरत पड़ने पर पैरासिटामॉल देकर ही यह सभी मरीज ठीक हो गए। हालांकि सतर्कता को देखते हुए सभी मरीजों को अपने घरों में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। 

अकेले लोकनायक अस्पताल की बात करें तो यहां अब तक 70 मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 50 मरीजों को छुट्टी मिल गई है। फिलहाल 20 मरीज ही अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन

अब तक किसी को नहीं पड़ी ऑक्सीजन की जरूरत

डॉक्टरों ने बताया कि मंगलवार को छह ओमिक्रॉन मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दी गई जिसके चलते ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 50 हुई है। इनमें से किसी मरीज को ऑक्सिजन स्पोर्ट की जरूरत नहीं हुई। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के अन्य वैरिएंट में भी ऐसा नहीं देखा जाता है कि 50 मरीज में से किसी में ऑक्सीजन की जरूरत नहीं हो। अस्पताल में जो मरीज हैं उन्हें भी ऑक्सिजन की जरूरत नहीं पड़ी है।

डॉक्टर ने कहा कि ज्यादातर में लक्षण ही नहीं आ रहे हैं। कुछ में मामूली लक्षण हैं। फीवर, लूज मोशन, बॉडी पेन जैसे लक्षण हैं। ऐसे मरीजों में सिम्टोमेटिक इलाज किया जा रहा है। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों में अधिकांश वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। जबकि कुछ रोगियों ने तीसरी खुराक भी ली है। 

केंद्र की रिपोर्ट में छुट्टी पाने वाले कम
एक ओर दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल ने 50 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों को अब तक छुट्टी देने की जानकारी दी है। वहीं मंगलवार सुबह आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया कि पिछले एक दिन में 23 नए मामले मिलने के बाद दिल्ली में कुल ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हुई है जिनमें से 23 मरीज रिकवर हुए हैं। ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों के लिए दिल्ली सरकार ने पांच अलग अलग अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की है जिनमें से तीन प्राइवेट और दो सरकारी अस्पताल हैं। इन्हीं में से एक लोकनायक अस्पताल भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें