फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ओमिक्रॉन: गुरुवार को सामने आए सात नए संक्रमित, 64 हुए कुल मामले, सीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Thu, 23 Dec 2021 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

64 मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने ओमिक्रॉन पर बुलाई उच्च स्तरीय बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में सात नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 64 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 23 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


64 मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। इस बैठक में होम आइसोलेशन के सिस्टम को और दुरुस्त करने की भी चर्चा हो रही है।


बुधवार को सामने आए थे तीन नए संक्रमित
बुधवार को राजधानी में तीन और लोग संक्रमित मिले, जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई थी। वहीं बुधवार की देर शाम राजधानी में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित मिलने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 125 लोग संक्रमित मिले हैं। जोकि बीते जून माह के बाद सबसे अधिक मामले हैं। पिछले दो दिन में ही देखें तो दिल्ली में 227 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 63,313 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.20 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 58 मरीजों को छुट्टी दी गई है। फिलहाल राजधानी में एक बार फिर से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 600 पार हो चुकी है। कुल सक्रिय मामले 624 में से 289 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि 210 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 184 हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें