फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: दिल्ली में डरा रहा कोरोना, एकत्रित नमूनों में मिला ओमिक्रॉन बीए .5 वैरिएंट

Tue, 28 Jun 2022 06:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कुछ क्षेत्रों से एकत्रित नमूनों में ओमिक्रॉन के बीए .5 वैरिएंट मिले हैं। मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली से मई से 16 जून के दौरान नमूने एकत्र किए गए थे। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली से मई से 16 जून के दौरान एकत्र किए गए नमूनों में ओमिक्रॉन के बीए .5 वैरिएंट मिले हैं। 17 जून को सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) की बैठक में देश में उभरते वैरिएंट (संस्करण) और सब वैरिएंट की संभावना की जांच संबंधी डाटा के विश्लेषण और संक्रमण के कारणों की समीक्षा में ये बातें सामने आईं।

विज्ञापन


जीनोम सिक्वेंसिंग में दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बीए .5 सब वैरिएंट (उप संस्करण) जबकि दक्षिण दिल्ली के दो फीसदी नमूनों के परीक्षण में बीएस .5 वैरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई। अधिकतरनमूनों में ओमिक्रॉन का बीएस .2 सब वैरिएंड पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक बीए .5 अत्याधिक पारगम्य (ट्रांसमिसबल) है लेकिन संक्रमण अधिक गंभीर नहीं हैं।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से बीए .4 और बीए.5 के सब स्ट्रेन की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में भेजे गए थे। संस्थान में जांच के लिए भेजे गए 30 नमूनों में से दो में बीए .5 सब स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई थी। बीए .4, बीए.5 तेजी से म्यूटेट हुए जिनकी बीए. 2 और बीए.1 से उत्पत्ति हुई है।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महामारी विज्ञान एवं संचारी रोग विभाग (आईसीएमआर) के पूर्व प्रमुख ललित कांत के मुताबिक प्रतिरक्षा को विकसित करने की खासियत के कारण जनवरी में संक्रमण में बढ़ोतरी ह़ुई थी। म्यूटेशन के कारण वायरस की संप्रेषण क्षमता में 10 से 15 गुना की बढ़ोतरी हुई थी। अगर ओमिक्रॉन डेल्टा की तुलना में तेजी से फैल रहा था तो इसे तेजी से फैलने वाला संक्रमण के तौर पर देखा गया। बीए .5 तेजी से फैलता है कुछ जगहों पर यह बीए.4 की जगह भी ले रहा है। 

कोविड के 628 नए मामले, तीन मौत 
दिल्ली में सोमवार को कोविड के 628 नए मामले आए हैं जबकि संक्रमण दर 8.06 रही जबकि इससे तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 7793 लोगों की कोविड जांच की गई जबकि 1011 मरीजों कोविड से ठीक होकर अस्प्ताल से अपने घर गए। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल मामले बढ़कर 19,32026 हो गए हैं जबकि इससे अब तक 26256 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें