फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने की 35 साल की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर झूला, वजह चौंकाने वाली

Fri, 14 Jun 2019 09:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की शिनाख्त मानक चंद बेदी (70) और उसकी पत्नी लक्ष्मी (35) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सात वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत के बाद मानक ने छह महीने पहले ही अपने से आधी उम्र की लक्ष्मी से शादी की थी। कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। लक्ष्मी ने मानक व उसके परिवार के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी दी थी। 

पुलिस आशंका जता रही है कि घरेलू कलह की वजह से मानक ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने वारदात में किसी बाहरी शख्स के शामिल होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मानकचंद परिवार सहित बलदेव पार्क, जगतपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा पहली पत्नी से तीन पुत्र हैं। चार मंजिला मकान में ऊपरी मंजिलों पर मानक के तीनों बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं, जबकि मानक भूतल पर रहता था। 
विज्ञापन

अकेलापन के शिकार मानक ने छह माह पूर्व लोनी निवासी लक्ष्मी से शादी कर ली थी। इसके बाद दंपती में कलह होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि लक्ष्मी ने जगतपुरी थाने में मानक व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत भी कर दी। दो बार वह अपने मायके भी चली गई थी।

चार-पांच दिन पूर्व ही मानकचंद पत्नी को मनाकर घर लाया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को मानकचंद ने रिश्तेदारों से पत्नी से समझौता करने के लिए कहा था। 

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे मानकचंद का 15 वर्षीय पोता अपने दादा से मिलने नीचे आया तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो दादा को पंखे पर लटका पाया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मानकचंद का शव नीचे उतारा। लक्ष्मी का शव अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर पर गहरा घाव था। शव के पास एक ईंट पड़ी हुई थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी ईंट से वारकर मानक ने अपनी पत्नी की हत्या की और बाद में फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें