फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो के अंदर भीख मांगता दिखा बुजुर्ग, यात्री ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल; DMRC ने झाड़ा पल्ला

Tue, 25 Jul 2023 12:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस वीडियो में एक दिव्यांग बुजुर्ग मेट्रो के अंदर ही यात्रियों से भीख मांगता नजर आ रहा है। वह एक कोच से दूसरे कोच में भी जा रहा है। ऐसे में वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में भीख मांगता दिखा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो के अंदर नाचने व आपत्तिजनक हरकत की वीडियो के बाद अब एक बुजुर्ग का भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक यात्री ने वीडियो को ट्वीट कर दावा किया है कि यह दिल्ली मेट्रो रेल के अंदर का दृश्य है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में एक दिव्यांग बुजुर्ग मेट्रो के अंदर ही यात्रियों से भीख मांगता नजर आ रहा है। वह एक कोच से दूसरे कोच में भी जा रहा है। ऐसे में वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर वीडियो को लेकर जानकारी दी है कि जांच पड़ताल के बाद इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें