फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः बुजुर्ग की पटाई से मौत

Mon, 04 Aug 2014 05:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के भोंडसी गांव में पड़ोस में रहने वाले दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश के चलते रविवार की सुबह मारपीट हुई। मारपीट के दौरान चोट लगने से घायल बुजुर्ग को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भोंडसी गांव में रवीन्द्र ओर योगेन्द्र के परिवार का पुरानी रंजिश को लेकर तनाव चल रहा था। रविवार की सुबह योगेन्द्र का किसी बात पर रवीन्द्र के पिता ओम प्रकाश पुत्र रोहताश (65) से विवाद हुआ।

इस दौरान हुई योगेन्द्र के हमले से ओम प्रकाश को गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। परिवार वालों की ओर से उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भोंडसी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पे मृतक के बेटे रवीन्द्र के बयान पर योगेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आरोपी योगेन्द्र को हिरासत में लेकर छानबीन शुरु कर दी है। थाना प्रभारी भोंडसी प्रदीप कुमार के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है। अब तक की छानबीन के दौरान हत्या का ठोस कारण सामने नहीं आया है। दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें