फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंबल से ऐसे सिर कुचल कर हुई थी वृद्धा की हत्या, CCTV ने दिखाई रोंगटे खड़े करने वाली पूरी वारदात

Wed, 02 May 2018 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
old lady murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

67 वर्ष की वृद्धा की डंबल से सिर कुचला और गला भी कटा था, इस वारदात को इस शख्स ने अंजाम दिया था, सीसीटीवी ने खोल दिए राज...

विज्ञापन


दक्षिण जिले की हौजखास थाना पुलिस ने वृद्घा की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने सोसाइटी में काम करने वाले मिस्त्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी लूटपाट के उद्देश्य से वृद्घा के घर में घुसा था। उसने पहचान उजागार होने के डर से वृद्घा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वृद्घा उसे जानती थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि डीडीए फ्लैट्स, गुलमोहन एक्लेव में वृद्घा ऊषा कुमारी(67) की 23 अप्रैल को शाम चार बजे हत्या होने की सूचना मिली थी।

वृद्घा का गला कटा हुआ और डंबल से सिर कुचला हुआ था। मौके पर झगड़ा होने के सबूत भी मिले थे। घर की अलमारी व दराज खुली हुई थीं और काफी ज्वेलरी व अन्य सामान गायब था।

old lady murder - फोटो : अमर उजाला
हौजखास थाना पुलिस ने हत्या व लूटपाट का मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो सोसाइटी में काम करने वाले मिस्त्री रामचंद्र के बेटे सन्नी ठाकुर पर संदेह हुआ।

आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। लोकल जांच के बाद सन्नी ठाकुर पर संदेह और गहरा गया। गौतमपुरी, बदरपुर निवासी सन्नी ठाकुर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी। उसे मुजफ्फरपुर, बिहार शादी में जाना था। इसके साथ ही आरोपी गांजे का नशा करता था। वारदात वाले दिन उसने गांजे का नशा कर रखा था।
विज्ञापन

old lady murder
घटना वाले दिन वृद्घा केघर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। वह घर में घुस गया। उसने पहले वृद्घा का मुंह दबाने की कोशिश की। वह सफल नहीं हो पाया तो उसने रस्सी से वद्घा का गला दबा लिया।

जब ऊषा कुमारी बेहोश जैसी हो गई थी तो उसने चाकू से वृद्घा का गला काट दिया। इसके बाद डबल से वद्घा का सिर कुचल दिया। आरोपी का कहना है कि वृद्घा ने उसे पहचान लिया था। अगर वह उषा कुमारी को जिंदा छोड़ देता तो उसकी पहचान हो जाती वह वह पकड़ा जाता। 

सोसाइटी में काम करने की वजह से सब जानते है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सन्नी ठाकुर(29) का पिता रामचंद्र गुलमोहर पार्कसोसाइटी में करीब 32 वर्षों से मिस्त्री आदि का सिविल वर्क का काम करता था। रामचंद्र केसाथ सन्नी ठाकुर भी सोसाइटी में आता था।

इस कारण उसे सोसाइटी में सब जानते थे। सन्नी ठाकुर गुलमोहर पार्क सोसाइटी में सेनेटरी व पेंटर का काम करता था। आरोपी केकब्जे से पांच सोने की कड़े, तीन सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कानों के कुंडल, दो चांदी की चेन, एक सोने का छोटा कड़ा व विदेशी मुद्रा बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें