फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा, विकलांग और विधवा पेंशन का वितरण नौ से

Tue, 07 Oct 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव नगर निगम क्षेत्र में वृद्धा विकलांग और विधवा पेंशन का वितरण नौ अक्तूबर से किया जाएगा। पेंशन वितरण का यह सिलसिला 17 अक्तूबर तक विभिन्न स्थानों पर चलेगा।
विज्ञापन


लोगों को पेंशन लेने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। वितरण तिथि के बीच वाले रविवार को अवकाश रहेगा। इस कारण पेंशन वितरण का काम बंद रहेगा।

निगम के मुख्य लेखा अधिकारी बीएस सांगवान ने बताया कि विभिन्न वार्डों में निर्धारित स्थानों पर लाभ पात्र व्यक्ति पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद बचें हुए पेंशन भोगियों को नगर निगम कार्यालय में 17 को पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन


नौ व 10 अक्तूबर को सनातन धर्मशाला आनंद गार्डन और 11 व 13 अक्तूबर को अग्रवाल धर्मशाला और 14 वार्ड नंबर एक में पेंशन प्रदान की जाएगी।

भीमगढ़ खेड़ी, राजेन्द्रा पार्क, महालक्ष्मी गार्डन, विष्णु गार्डन, सूरत नगर, महावीर पुरा, पालम विहार, दयानंद कॉलोनी के पेंशनभोगी अपनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

जो लोग किसी कारण से पेंशन नहीं ले पाएंगे उन्हें 16 को नगर निगम कार्यालय से यह दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को निर्देश दिया गया है कि वह अपना-अपना काम पूरी दक्षता के साथ करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें