फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में फायरिंग के खिलाफ रातभर चला प्रदर्शन, सुबह हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

Fri, 31 Jan 2020 01:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

जामिया में फायरिंग की घटना के विरोध में लोग गुरुवार देर रात तक दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर एकजुट होकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान लोगों ने भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा, सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग की। इनमें जामिया, जेएनयू और ओखला क्षेत्र के रहने वाले लोग भी शामिल हैं।  ओखला निवासी विवेक ने बताया कि प्रदर्शन में कुछ ही छात्र हैं। ज्यादातर लोग ओखला और आसपास से हैं। शाहीनबाग से कोई भी यहां नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा नेता जहर उगल रहे हैं। आज ये साबित भी हो चुका है। दिल्ली पुलिस इनका खिलौना बन चुकी है। इनकी गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग भी की। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। तीन कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। शुक्रवार सुबह भी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी था, लेकिन करीब 08:30 बजे पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें