फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: दिल्ली पुलिस के साथ शाहीन बाग पहुंची चुनाव आयोग की टीम, हालात का लिया जायजा

Fri, 31 Jan 2020 01:18 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 और शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहीन बाग प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव पर्यवेक्षकों की टीम शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के साथ जायजा लेने पहुंची। टीम ने यहां हालात का जायजा लिया ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके। शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते मुख्य रास्ता बंद है। दिल्ली चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि चुनाव परिणाम पर इसका क्या असर पड़ता है। 

विज्ञापन

 
दिए जा सकते हैं अहम निर्देश

नागरिक संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को नए आदेश दिए जा सकते हैं। शाहीन बाग में पोलिंग पार्टियों को मतदान के दिन धरनास्थल से दूरी बनाए रखने के एक-दो दिन में निर्देश दिए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग, दिल्ली चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का दौरा किया है।

मतदान के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं। वोट देने आने वाले लोगों को किसी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन पिछले कुछ दिन से शाहीन बाग में जो हालात बन रहे हैं, उनमें मतदाताओं की सुरक्षा को देखते हुए कुछ बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में विशेष पुलिस आयुक्त व दिल्ली चुनाव के नोडल अधिकारी प्रवीर रंजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा पुलिस बल को तैनात किया गया है। क्षेत्र में जहां भी पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, उस जगह पर पोलिंग पार्टी व मतदाताओं को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बावजूद इसके यदि बवाल बढ़ता है तो पोलिंग स्टेशन तक जाने का रास्ता बदल दिया जाएगा।

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यदि शाहीन बाग में माहौल खराब होता है तो मतदान के दिन जरूरत के आधार पर बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें